पटना सिटी :सोनपुर मेले को ले कायम है वाहनों का प्रेशर

पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु पर छोटे वाहनों का दबाव कायम रहने की स्थिति में रुक-रुक कर जाम की समस्या बन रही है. दरअसल गायघाट पीपा पुल की सुविधा अभी आरंभ नहीं होने की स्थिति में महात्मा गांधी सेतु पर छोटे व बड़े वाहनों का दबाव सोनपुर मेला को लेकर बढ़ गया है. इस […]

पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु पर छोटे वाहनों का दबाव कायम रहने की स्थिति में रुक-रुक कर जाम की समस्या बन रही है. दरअसल गायघाट पीपा पुल की सुविधा अभी आरंभ नहीं होने की स्थिति में महात्मा गांधी सेतु पर छोटे व बड़े वाहनों का दबाव सोनपुर मेला को लेकर बढ़ गया है. इस कारण से जाम की स्थिति बन रही है.
स्थिति यह है कि शुक्रवार को भी सुबह व शाम को सेतु पर जाम की स्थिति सोनपुर मेले को लेकर वाहनों के बढ़े दबाव में दिखा. सेतु पर तैनात पुलिसकर्मी मालवाहक व जीवन रक्षक सामग्री लेकर जाने वाले छह चक्का ट्रकों को रोक कर यात्री वाहनों को रफ्तार देते हैं.
ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. सेतु पर तैनात पुलिसकर्मियों की मानें तो शुक्रवार को सुबह में हाजीपुर की तरफ एक वाहन के खराब होने की वजह से भी एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी थी. जाम की समस्या पटना से हाजीपुर जाने वाले मार्ग व हाजीपुर से पटना आने वाले मार्ग पर कायम थी. दरअसल महात्मा गांधी सेतु को सुपर स्ट्रक्चर व जंगरोधी स्टील से पुनर्निर्माण करने के लिए निर्माण कंपनी की ओर से हाजीपुर की तरफ पश्चिमी लेन में कार्य कराया जा रहा है.
इस परिस्थिति में वाहनों का परिचालन महज एक लेन पूर्वी लेन पर हो रहा है. पूर्वी लेन पर ही हाजीपुर से पटना व पटना से हाजीपुर वाहनों की आवाजाही हो रही है जबकि पश्चिमी लेन पर हाजीपुर की तरफ निर्माण कार्य चल रहा है. इससे भी समस्या है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >