पटना : अप्रवासी नेता की तरह बिहार आते हैं तेजस्वी यादव : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उनसे पूछा है कि आजकल वे कहां हैं? वे ना तो महागठबंधन के किसी धरना- प्रदर्शन या मीटिंग में दिखते हैं और न ही अपने दल के किसी बैठक में? वे बिहार में अप्रवासी नेता की […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उनसे पूछा है कि आजकल वे कहां हैं? वे ना तो महागठबंधन के किसी धरना- प्रदर्शन या मीटिंग में दिखते हैं और न ही अपने दल के किसी बैठक में? वे बिहार में अप्रवासी नेता की तरह आते हैं.
अब ना तो महागठबंधन के दल उनको पूछते हैं और न ही तेजस्वी यादव महागठबंधन के दलों को पूछते हैं. सब की राहें जुदा हैं. पटना में सरकार के खिलाफ बुधवार को तथाकथित महागठबंधन ने आक्रोश मार्च निकला, लेकिन इसमें कहीं भी आक्रोश नहीं दिखा. तेजस्वी यादव तो दिखे ही नहीं, उनके दल का झंडा तक नहीं दिखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >