पटना : फैक्टर सात की पहचान के लिये लैब नहीं

दो बंद फ्लैटों में ताला तोड़ कर चोरी कंकड़बाग थाना क्षेत्र की डॉक्टर्स कॉलोनी की घटना पटना : कंकड़बाग थाना क्षेत्र के डॉक्टर्स कॉलोनी रोड नंबर दो स्थित दिगंबर प्लेस अपार्टमेंट से चोरों ने दिनदहाड़े लाखों के गहने व नकदी उड़ा लिये. घटना मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे की है. चोरों ने अपार्टमेंट के फ्लैट […]

दो बंद फ्लैटों में ताला तोड़ कर चोरी
कंकड़बाग थाना क्षेत्र की डॉक्टर्स कॉलोनी की घटना
पटना : कंकड़बाग थाना क्षेत्र के डॉक्टर्स कॉलोनी रोड नंबर दो स्थित दिगंबर प्लेस अपार्टमेंट से चोरों ने दिनदहाड़े लाखों के गहने व नकदी उड़ा लिये. घटना मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे की है. चोरों ने अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 102 में रहने वाले दवा व्यापारी शंभु शरण व 103 के निजी अस्पताल के डॉ अंजनी कुमार के यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया. दोनों किरायेदार हैं और घटना के समय दोनों ही फ्लैट में ताला बंद था. जबकि मकान मालिक धर्म शीला देवी अमेरिका अपने बच्चों के साथ रहती हैं. घटना की जानकारी तब मिली, जब अस्पताल का काम खत्म कर डॉ अंजनी अपने फ्लैट में आये. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
मेन गेट और रूम का ताला तोड़ अंदर घुसे चोर
पुलिस को दिये गये बयान में डॉ अंजनी ने कहा कि वह रूबन अस्पताल में डॉक्टर हैं. पत्नी डॉ मनीषा के साथ वह 103 नंबर फ्लैट में रहते हैं. डॉ मनीषा भी बुद्धा डेंटल अस्पताल में डॉक्टर हैं. वे फ्लैट में ताला लगा कर अस्पताल गये थे. बंद कमरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने मेन गेट व रूम का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गये और अलमारी में रखे करीब तीन लाख रुपये के गहने, कैश व घड़ी की चोरी कर फरार हो गये.
बगल में ताला बंद देख की चोरी
ठीक बगल में 103 नंबर फ्लैट में ताला बंद देख चोरों ने ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर शंभु शरण के रूम को खंगाला. शंभू शरण ने बताया कि ताला बंद कर वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहने वाले बेटे के पास गये थे. पत्नी दिल्ली में ही हैं, जबकि वह अकेले पटना आ गये. दोपहर करीब दो बजे वह अपने फ्लैट में पहुंचे, तो ताला टूटा देखा. इसके बाद कंकड़बाग थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी. शंभु शरण ने कहा कि अगल-बगल में दोनों फ्लैट में ताला बंद देख चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. यहां से 40 हजार रुपये कैश व तीन लाख रुपये के सोने व चांदी के गहनों की चोरी हुई है.
पीड़ित पक्षों के बयान पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है. सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. उम्मीद है जल्द ही चोर पकड़े जायेंगे.
अतुलेश्वर कुमार, कंकड़बाग थाना प्रभारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >