जलजमाव से निजात को लेकर प्रधान सचिव ने लिया जायजा

दानापुर : नगर पर्षद क्षेत्र में जलजमाव से निजात दिलाने को लेकर रविवार को पर्षद कार्यालय में विशेष बैठक हुई. इसमें कमेटी के सदस्य सह पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने नगर में जलजमाव के कारणों व निदान के लिए पार्षदों से विचार लिया. साथ ही जलजमाव वाले इलाके का जायजा […]

दानापुर : नगर पर्षद क्षेत्र में जलजमाव से निजात दिलाने को लेकर रविवार को पर्षद कार्यालय में विशेष बैठक हुई. इसमें कमेटी के सदस्य सह पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने नगर में जलजमाव के कारणों व निदान के लिए पार्षदों से विचार लिया. साथ ही जलजमाव वाले इलाके का जायजा लिया.

उन्होंने जलजमाव से निजात के लिए शॉट व लॉग प्लान की जानकारी ली. श्री मीणा ने कार्यपालक पदाधिकारी व मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद से जल निकासी के लिए नाले का प्लान बनाकर भेजने का निर्देश दिया है.
बैठक में प्रधान सचिव को पर्षद क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी से घुड़दौड़ रोड के रास्ते नहर में जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कराने, अकलूचक से मुबाकरपुर होते हुए देवना नाला में जाने वाले आहर की उड़ाही कराने, खरजां रोड, न्यू प्रगति नगर, बालाजी नगर आदि इलाकों की जल निकासी सगुना मोड़ से बेली रोड के दोनों किनारे नाले में जोड़ने का सुझाव दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >