538 दुकानों पर छापेमारी पॉलीथिन कैरी बैग बरामद

पटना : प्लास्टिक कैरी बैग को लेकर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. रविवार को डीएम कुमार रवि के निर्देश पर धावा दल ने सभी अंचलों में छापेमारी की. इस दौरान कुल 538 दुकानों पर छापेमारी कर 20 किग्रा से अधिक प्लास्टिक कैरी बैग बरामद किया गया. इन दुकानदारों से कुल 76,900 […]

पटना : प्लास्टिक कैरी बैग को लेकर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. रविवार को डीएम कुमार रवि के निर्देश पर धावा दल ने सभी अंचलों में छापेमारी की. इस दौरान कुल 538 दुकानों पर छापेमारी कर 20 किग्रा से अधिक प्लास्टिक कैरी बैग बरामद किया गया. इन दुकानदारों से कुल 76,900 जुर्माना वसूला गया. डीएम ने कहा कि धड़ल्ले से प्लास्टिक कैरी बैग मिलने की शिकायत मिल रही थी. इस पर पॉलीथिन पर लगे प्रतिबंध के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए विशेष अभियान चलाया गया.

बांकीपुर और पाटलिपुत्र अंचल में भी छापे
बांकीपुर अंचल में छापामारी दल द्वारा 150 दुकानों में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 9 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया तथा 17,100 की राशि वसूल की गयी.
वहीं पाटलिपुत्र अंचल में अभियान की शुरुआत पाटलिपुत्र स्टेशन के समीप से शुरू की गयी. इस दौरान बेली रोड, राजाबाजार, आशियाना-दीघा रोड, राम नगरी मोड़, विनय नगर और आसपास के इलाकों में दुकानों में छापेमारी की गयी. इस दौरान जिला व निगम की टीम ने 210 दुकानों में छापेमारी की गयी. इन दुकानों से 18 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त किया गया. दुकानदारों से 29,200 हजार रुपये वसूल किये गये.
कंकड़बाग, खगौल में भी कार्रवाई
कंकड़बाग अंचल में छापेमारी दल द्वारा 12 दुकानों में छापेमारी की गयी. छापेमारी के क्रम में कुल 10 किलोग्राम प्लास्टिक जप्त किया गया तथा 10,500 रुपये दंड की राशि वसूल की गयी. नूतन राजधानी अंचल में छापेमारी दल द्वारा 4 दुकानों में छापामारी की गयी.
छापेमारी के क्रम में कुल 4.50 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया गया तथा 11,500 की राशि वसूल की गयी. नगर परिषद् खगौल में 34 दुकानों में छापेमारी की गयी. इस दौरान 2500 रुपये दंड की राशि वसूल की गयी. दानापुर नगर पर्षद दानापुर में 700 रुपये जुर्माना वसूला गया.
पटना सिटी में 118 दुकानों पर छापेमारी
अजीमाबाद अंचल में छापेमारी दल द्वारा 82 दुकानों में छापेमारी की गयी. छापेमारी के क्रम में कुल 11 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया तथा 3200 रुपया वसूल की गयी. पटना सिटी अंचल में छापेमारी दल द्वारा 36 दुकानों में छापेमारी की गयी.इस दौरान कुल 5.50 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया गया तथा 2900 रुपये जुर्माने की राशि वसूल की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >