दिल्ली विवाद : आज काम नहीं करेंगे वकील

पटना : दिल्ली तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ता व पुलिस के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा की गयी कार्रवाई के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ पटना के अधिवक्ता शुक्रवार को अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखेंगे. यह निर्णय संघ भवन में संघ के तदर्थ समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता की […]

पटना : दिल्ली तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ता व पुलिस के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा की गयी कार्रवाई के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ पटना के अधिवक्ता शुक्रवार को अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखेंगे. यह निर्णय संघ भवन में संघ के तदर्थ समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया.
संघ के महासचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि विरोध में अधिवक्ता केवल अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखेंगे. कोई धरना-प्रदर्शन आयोजित नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >