1 जून, 2002 से सेट पास करने वाले केवल राज्य विश्वविद्यालय और कॉलेजों के लिए ही योग्य
पटना : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर, 2019 नेट परीक्षा को लेकर शुद्धिपत्र जारी किया है. यह नेट परीक्षा में आवेदन करने वाले सेट (एसइटी) उम्मीदवारों की योग्यता में बदलाव को लेकर जारी किया गया है.
जारी नोटिस में कहा गया है कि आवेदन के समय 1 दिसंबर, 2002 से पहले सेट परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स से नेट दिसंबर, 2019 की परीक्षा के लिए आवेदन करने को कहा गया था. अब एनटीए ने इसमें बदलाव करते हुए कहा है कि वे स्टूडेंट जिन्होंने 1 जून, 2002 तक सेट परीक्षा पास कर ली है, वही नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने योग्य हैं. जिन सेट उम्मीदवारों ने सहायक प्रोफेसर पद के लिए यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त परीक्षा 1 जून, 2002 से पहले पास कर ली है, उन उम्मीदवारों को नेट परीक्षा से छूट दी जाती है.
ऐसे उम्मीदवार पूरे भारत में कहीं भी सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य होंगे. जबकि एक जून 2002 से सेट परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार केवल राज्य विश्वविद्यालय और कॉलेजों के लिए ही योग्य होंगे.
