शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी और उसके दोस्तों को बंधक बना पीटा

पटना : बिहार में पटना से सटे मनेर के भीखा बांध गांव में रविवार की अहले सुबह शादीशुदा प्रेमिका से घर पर मिलने आये एक प्रेमी व उसके दो दोस्तों को ससुराल वालों और ग्रामीणों ने मिलकर पकड़ लिया. इसके बाद विवाहिता के ससुराल वाले और गांव के लोगों ने प्रेमी व उसके दोनों दोस्तों […]

पटना : बिहार में पटना से सटे मनेर के भीखा बांध गांव में रविवार की अहले सुबह शादीशुदा प्रेमिका से घर पर मिलने आये एक प्रेमी व उसके दो दोस्तों को ससुराल वालों और ग्रामीणों ने मिलकर पकड़ लिया. इसके बाद विवाहिता के ससुराल वाले और गांव के लोगों ने प्रेमी व उसके दोनों दोस्तों को बंधक बनाकर जमकर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया.

वहीं, ससुराल वालों ने उक्त नवविवाहिता को रखने से इन्कार कर दिया. बताया जाता है कि नगवां पंचायत स्थित भीखा बांध गांव के रहने वाले एक युवक की तीन माह पूर्व दानापुर के एक टोले में शादी हुई थी. रविवार की अहले सुबह उसके घर के लोग पास के छठ घाट पर अर्घ देने गये थे. इस बीच मौके का फायदा उठाकर नवविवाहिता ने दानापुर से अपने प्रेमी को बुला लिया. प्रेमी भी दो अन्य दोस्त के साथ प्रेमिका के घर पहुंचा गया. इस बात की भनक ससुराल वाले और पति को लग गयी. इसके बाद पति और ससुराल वाले घाट से दौड़े आये और आसपास के लोगों की मदद से नवविवाहिता को उसके प्रेमी और उसके दोनों दोस्तों के साथ पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद नवविवाहिता के ससुराल वालों ने तीनों की जमकर धुनाई कर दी.

पिटाई के बाद ससुराल वालों ने मामले की सूचना मनेर पुलिस को दी. पुलिस नवविवाहिता के प्रेमी और उसके दोनों दोस्तों को पकड़ लिया. इधर ससुराल वालों ने महिला के मायके के लोगों को भी बुलाया और नवविवाहिता को रखने से इन्कार कर दिया. नवविवाहिता को लेकर ससुराल वाले मनेर थाना पहुंचे. पुलिस ने जब नवविवाहिता से पति या प्रेमी के साथ रखने के बारे में पूछा तो दोनों के साथ रखने से इन्कार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >