पटना : गेट नंबर-88 का इंट्री द्वार चौड़ा करने की मांग की

पटना : छठ पूजा को लेकर पूजा समिति न्यू समाज कल्याण समिति गेट नंबर-88 के अध्यक्ष नीरज यादव ने समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया. इसमें अध्यक्ष ने कहा कि गंगा का जलस्तर घटने के कारण घाट का विस्तार हो रहा है. एलसीटी घाट, कुर्जी घाट, बालू घाट बंद हो जाने के कारण छठ […]

पटना : छठ पूजा को लेकर पूजा समिति न्यू समाज कल्याण समिति गेट नंबर-88 के अध्यक्ष नीरज यादव ने समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया. इसमें अध्यक्ष ने कहा कि गंगा का जलस्तर घटने के कारण घाट का विस्तार हो रहा है. एलसीटी घाट, कुर्जी घाट, बालू घाट बंद हो जाने के कारण छठ व्रतियों की संख्या बढ़ने की संभावना है. इसलिए गेट नंबर-88 पर अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था कराना जरुरी है.
इसी के साथ इंट्री गेट चौड़ा करने की जरूरत है. इस संबंध में समिति का कहना है कि डीएम के साथ हुई बैठक में इसकी मांग रखी गयी थी. डीएम ने इंट्री चौड़ा कराने का निर्देश भी दिया था लेकिन चौड़ाई नहीं बढ़ाई गयी है. समिति ने दोबार मांग किया है कि इंट्री गेट की चौड़ाई बढ़ायी जाये जिससे छठ व्रतियों को आने-जाने में परेशानी नहीं हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >