बादशाही पइन की 24 घंटे में उड़ाही कराएं

पटना : प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को बादशाही पईन से बैरिया पुल तक पैदल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नगर आयुक्त पटना नगर निगम को निर्देश दिया कि बादशाही पइन की उड़ाही एवं सफाई तथा जकरिया पुल के आस-पास कम से कम दो पोकलेन लगा कर 24 घंटे सफाई एवं […]

पटना : प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को बादशाही पईन से बैरिया पुल तक पैदल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नगर आयुक्त पटना नगर निगम को निर्देश दिया कि बादशाही पइन की उड़ाही एवं सफाई तथा जकरिया पुल के आस-पास कम से कम दो पोकलेन लगा कर 24 घंटे सफाई एवं उड़ाही का कार्य करें. निरीक्षण में जकरिया पुल के पास बादशाही नाला में काफी गंदगी मिली, जिसके कारण पानी का निकास नहीं हो रहा है.

आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से पूछा कि पानी की निकसी तेजी से कैसे हो सकती है. एक ग्रामीण ने बताया कि बैरिया पुल के पास अतिक्रमण है इसे हटा कर तथा जमे हुए मिट्टी व गाद हटाने से पानी की निकासी हो जायेगी. इस पर आयुक्त ने अतिक्रमण और मिट्टी, गाद, गंदगी को हटाया जाने का निर्देश दिया. दो दिनों के अंदर जल की निकासी करायें ताकि इस क्षेत्र में जलजमाव न रहे.
बोट से निरीक्षण के आदेश, जलप्रवाह के अवरोध पर मांगी रिपोर्ट : आयुक्त ने बोट से निरीक्षण के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी सदर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन से बोट प्राप्त कर कार्यपालक अभियंता पुनपुन बाढ़ सुरक्षा समिति पटना सिटी एवं कार्य पालक पदाधिकारी कंकड़बाग अंचल पटना नगर निगम के साथ 30 अक्तूबर को निरीक्षण करें.
बैरिया पुल के पास बादशाही पईन के निरीक्षण के क्रम में अतिक्रमण को देख कर सिंचाई विभाग के दूसरे जिले के अमीन से नापी कराने की बात कही है. नापी के बाद बादशाही पईन पर किये गये अतिक्रमण को हटाया जायेगा. अतिक्रमित दीवार या पिलर को बॉर्डर मान लिया गया है. इसे अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा.
प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम ने बादशाही पइन का किया निरीक्षण
दूसरे जिले के अमीन से नापी कराने की बात आयी सामने
रोड निर्माण पर मांगी रिपोर्ट
आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कहा कि बादशाही पईन के उत्तर बने हुए रोड बहुत दयनीय स्थिति में है. उन्होंने नगर आयुक्त पटना नगर निगम को निर्देश दिया की बादशाही पईन के उत्तर में कब रोड निर्माण की स्वीकृति हुई, कितनी राशि व्यय हुई है इससे संबंधित रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर दें. आयुक्त के साथ निरीक्षण में डीएम कुमार रवि समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >