पटना से आसनसोल और पुरी के बीच स्पेशल ट्रेनें

पटना : पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने जयपुर, आगरा फोर्ट, कानपुर, इलाहाबाद, पटना के रास्ते भगत की कोठी व राजगीर के बीच ट्रेन संख्या 82741/82742 सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 82741 भगत की कोठी-राजगीर सुविधा स्पेशल भगत की कोठी सेे 30 अक्तूबर को रात्रि 9:20 बजे खुलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या […]

पटना : पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने जयपुर, आगरा फोर्ट, कानपुर, इलाहाबाद, पटना के रास्ते भगत की कोठी व राजगीर के बीच ट्रेन संख्या 82741/82742 सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 82741 भगत की कोठी-राजगीर सुविधा स्पेशल भगत की कोठी सेे 30 अक्तूबर को रात्रि 9:20 बजे खुलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 82742 राजगीर-भगत की कोठी सुविधा स्पेशल राजगीर से चार नवंबर को सुबह 10:00 बजे रवाना होगी.

पुरी के लिए स्पेशल ट्रेन : भुवनेश्वर, बालासोर, आद्रा, आसनसोल, झाझा के रास्ते पुरी व पटना के बीच ट्रेन संख्या 08423/08424 पुरी-पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन चलाया जायेगा.
पटना-आसनसोल के बीच स्पेशल ट्रेन : एक को ट्रेन संख्या 03561/03562 आसनसोल-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. ट्रेन संख्या 03561 आसनसोल-पटना स्पेशल आसनसोल से सुबह खुलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >