इ-टिकट के साथ दलाल गिरफ्तार, छह इ-टिकट जब्त

पटना : दीपावली व छठ पूजा के दौरान नियमित ट्रेनों में टिकट की मारामारी शुरू हो जाती है. इसका लाभ टिकट दलाल उठाने लगते हैं. शनिवार को दानापुर रेलमंडल के कंट्रोल को सूचना मिली कि कंकड़बाग के हनुमान नगर इलाके में स्थित दुकान सह साइबर कैफे से इ-टिकट का काला कारोबार चल रहा है. इस […]

पटना : दीपावली व छठ पूजा के दौरान नियमित ट्रेनों में टिकट की मारामारी शुरू हो जाती है. इसका लाभ टिकट दलाल उठाने लगते हैं. शनिवार को दानापुर रेलमंडल के कंट्रोल को सूचना मिली कि कंकड़बाग के हनुमान नगर इलाके में स्थित दुकान सह साइबर कैफे से इ-टिकट का काला कारोबार चल रहा है.

इस सूचना के आधार पर शनिवार को राजेंद्र नगर टर्मिनल आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर आरआर कश्यप के नेतृत्व में टीम बनी और हनुमान नगर स्थित सनराइज स्टूडियो सह साइबर कैफे में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान दुकान से छह इ-टिकटों के साथ दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया.
छापेमारी के दौरान दुकान से अलग-अलग तिथि में बुक करायी गयी छह इ-टिकटों को जब्त किया गया. साथ ही दुकान से एक मॉनीटर, एक सीपीयू, एक प्रिंटर, दो मोबाइल, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, दो पासबुक और 13 हजार नकद जब्त किये गये. टर्मिनल पोस्ट के इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार टिकट दलाल पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
तत्काल टिकट के साथ एक पकड़ाया : पटना जंक्शन आरपीएफ पोस्ट की ओर से महेंद्रू घाट स्थित आरक्षण टिकट काउंटर पर औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान काउंटर से एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा, तो संदिग्ध से पूछताछ की गयी.
पूछताछ में संदिग्ध व्यक्ति गलत नाम बताया और पास से एक तत्काल टिकट भी मिला. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति रवि कुमार है, जो सीवान का मूल निवासी है और वर्तमान में बुद्धा कॉलोनी में रहता है. पोस्ट के इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >