पटना : छठव्रतियों के लिए दो दिन पहले खुल जायेगा जू का गेट

पटना : छठव्रतियों के लिए जू का गेट दो दिनों पहले खुल जायेगा. नहाय खाय के दिन से वहां उनका नि:शुल्क प्रवेश हो सकेगा. जू के झील के चारों ओर बड़ी संख्या में लोग छठ करने के लिए आते हैं. पिछले वर्ष यहां लगभग डेढ़ हजार व्रती आये थे. इस बार गंगा घाटों पर दलदल […]

पटना : छठव्रतियों के लिए जू का गेट दो दिनों पहले खुल जायेगा. नहाय खाय के दिन से वहां उनका नि:शुल्क प्रवेश हो सकेगा. जू के झील के चारों ओर बड़ी संख्या में लोग छठ करने के लिए आते हैं. पिछले वर्ष यहां लगभग डेढ़ हजार व्रती आये थे. इस बार गंगा घाटों पर दलदल रहने के कारण इनकी संख्या बढ़ कर दो से ढाई हजार के बीच रहने की संभावना है. इसको देखते हुए वहां पहले अर्घ से तीन-चार दिन पहले से ही जिला प्रशासन के द्वारा बांस बल्ले लगाकर घाट को सुरक्षित बनाने का काम शुरू कर दिया जायेगा. साथ ही लाइटिंग समेत छठव्रतियों की सुविधा के लिए अन्य प्रबंध भी किये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >