पटना : सीएफएमएस का नया संस्करण 2.0 हुआ शुरू

पटना : वित्त विभाग ने प्रत्येक महीने कर्मियों को समय पर वेतन भुगतान करने समेत वित्तीय प्रबंधन में आ रही कुछ समस्याओं को दूर करने के लिए सीएफएमएस के नये वर्जन- 2.0 को लांच किया है. इस नये सॉफ्टवेयर में किसी विभाग या संस्थान के सभी स्तर के कर्मियों के वेतन को कम या सुधार […]

पटना : वित्त विभाग ने प्रत्येक महीने कर्मियों को समय पर वेतन भुगतान करने समेत वित्तीय प्रबंधन में आ रही कुछ समस्याओं को दूर करने के लिए सीएफएमएस के नये वर्जन- 2.0 को लांच किया है.
इस नये सॉफ्टवेयर में किसी विभाग या संस्थान के सभी स्तर के कर्मियों के वेतन को कम या सुधार या किसी तरह के संशोधन करने की सुविधा होगी. पहले वाले सिस्टम में किसी संस्थान के सभी स्तर के कर्मियों का वेतन एक साथ ही ट्रेजरी के पास जाता था.
इससे हजारों कर्मियों का वेतन हर महीने फंसता था. इसमें समस्या यह होती थी कि अगर इस समूह में किसी एक कर्मी को भी वेतन कटौती या रोकने का दंड मिला है, तो उस एक कर्मी का वेतन संशोधित करने के चक्कर में सभी का वेतन फंस जाता था. ऐसे में संबंधित संस्थान या विभाग के सभी कर्मियों के वेतन को फिर से चेक करके तैयार करना पड़ता था.
इसके अलावा पूरे महीने अब कर्मियों का वेतन तैयार किया जा सकता है. सिर्फ निर्धारित समय के बाद ही ट्रेजरी में भेजकर पास कराया जा सकेगा.
ट्रेजरी अधिकारी को यह अधिकार होगा कि वह वेतन जारी होने की तिथि तय कर दे. उस निर्धारित तिथि पर स्वयं सभी के खाते में वेतन ट्रांसफर हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >