पटना : नियोजित शिक्षकों के साथ केंद्र की दोरंगी नीति : मदन मोहन झा

पटना : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा नियोजित शिक्षकों के साथ दोरंगी नीति अपनायी जा रही है. राष्ट्रपति सचिवालय से प्राप्त एक पत्र से कहा गया है कि नियोजित शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करने का कोई प्रावधान नहीं है. शिक्षकों के बीच दो तरह का […]

पटना : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा नियोजित शिक्षकों के साथ दोरंगी नीति अपनायी जा रही है. राष्ट्रपति सचिवालय से प्राप्त एक पत्र से कहा गया है कि नियोजित शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करने का कोई प्रावधान नहीं है. शिक्षकों के बीच दो तरह का केंद्र सरकार का यह बर्ताव सरासर नियोजित शिक्षकों के साथ दोरंगी नीति है.
इधर, कांग्रेस पार्टी ने भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा बिहार में जदयू की बी टीम बनी हुई है. कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा ने कहा कि कई पार्टियों का दौरा कर भाजपा में आये राजीव रंजन को शायद यह स्मरण नहीं है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल दो सीटों वाली क्षेत्रीय पार्टी जदयू के सामने भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी जीती हुई सीटें छोड़नी पड़ीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >