पटना : एनआइटी घाट पर बनने लगा वाच टावर

पटना : छठपूजा के लिए तैयार किये जा रहे घाटों पर लगातार काम जारी है. बांसघाट और कलेक्ट्रेट घाट पर एप्रोच रोड बनाने के लिए तैयारी चल रही है. बालू की बोरी बिछायी जा रही है. इसके अलावा बड़े पैमाने पर जमा गाद को हटाने के लिए सात पोकलेन लगाये गये हैं. घाट पर फैली […]

पटना : छठपूजा के लिए तैयार किये जा रहे घाटों पर लगातार काम जारी है. बांसघाट और कलेक्ट्रेट घाट पर एप्रोच रोड बनाने के लिए तैयारी चल रही है. बालू की बोरी बिछायी जा रही है. इसके अलावा बड़े पैमाने पर जमा गाद को हटाने के लिए सात पोकलेन लगाये गये हैं. घाट पर फैली गाद को इकट्ठा किया जा रहा है.
वहीं, घाट के किनारे बह रहे नाले के पानी को गंगा की तरफ जाने से रोकने के लिए मिट्टी डाल कर ऊंचा किया जा रहा है. कलेक्ट्रेट घाट, बांसघाट और महेंद्रू घाट एप्रोच रोड व पुल बनाना इस बार काफी चुनौतीपूर्ण है. काम कर रहे लोगों का कहना है कि दीपावली के बाद ही यहां पर पुल बन पायेगा. इसके पहले गाद हटाने और मजदूरों के आने-जाने के लिए बालू की बोरियां रखी गयी हैं. हो रहे कार्य की निगरानी लगातार जारी है. पूरे दिन कलेक्ट्रेट घाट पर अपर समाहर्ता राजीव श्रीवास्तव तथा सेक्टर प्रभारी टीम के साथ वहां मौजूद हैं.
एनआइटी घाट पर बनने लगे वाच टावर व सीढ़ियां : एनआइटी घाट पर छठपूजा के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं. यहां पर बांस-बल्ले लगाये जा रहे हैं. दो वाच टावर तैयार भी कर दिये गये हैं. अन्य वाच टावर बनाये जा रहे है. घाट की साफ-सफाई भी हो चुकी है. घाट पर ढलान को देखते हुए अस्थायी सीढ़ियां बनायी जा रही हैं. इसके अलावा लॉ कॉलेज पर भी तैयारियां चल रही हैं. यहां पर कोई परेशानी नहीं है.
महेंद्रू घाट : नाला पाटने के लिए पहुंचा पीपा
जोड़ने का काम जल्द
पटना : महापर्व छठ के अवसर पर छठव्रतियों को गंगा घाट तक पहुंचने के लिए नाला पाटने को पीपा पुल तैयार हो रहा है. महेंद्रू घाट से गंगा किनारे की
दूरी लगभग ढाई किलोमीटर होगी. घाट से सटे नाले का पानी बहने से परेशानी है. नाला को पार करने के लिए दो पीपा पुल बनेंगे, जिससे छठव्रती आयेंगे और जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >