पटना : गंगा में बालू लदी तीन नावें जब्त, पांच गिरफ्तार, प्राथमिकी

पटना : गंगा नदी में अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है. सोमवार को खनन विभाग के सहायक निदेशक ने दीघा व बुद्धा कॉलोनी के थाने के साथ मिल कर दीघा थाना क्षेत्र में बालू लेकर लौट रही तीन बालू लदे नावों को जब्त कर लिया. यह कार्रवाई सुबह चार बजे […]

पटना : गंगा नदी में अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है. सोमवार को खनन विभाग के सहायक निदेशक ने दीघा व बुद्धा कॉलोनी के थाने के साथ मिल कर दीघा थाना क्षेत्र में बालू लेकर लौट रही तीन बालू लदे नावों को जब्त कर लिया.
यह कार्रवाई सुबह चार बजे से लेकर 11 बजे तक चली. मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए दीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पकड़े गये लोगों में छपरा का राजू राय व रामचंद्र सहनी, वैशाली का दिनेश सहनी व कृष्णा सहनी तथा भरत सहनी शामिल है.
डीएम कुमार रवि ने बताया कि पकड़े गये सभी तीन नाव अनिबंधित थे. प्रत्येक पर 450 घनफुट बालू लदा हुआ था. नाविकों द्वारा जांच दल को बालू से संबंधित किसी भी प्रकार का कागजात इ-चालान जांच हेतु उपलब्ध नहीं कराया गया. डीएम ने कहा कि नाव से अवैध खनन एवं परिवहन न हो, इसके लिए प्रतिदिन नदी गश्ती करने का निर्देश दिया गया है. छापामारी आगे भी लगातार जारी रहेगी.
सात टीपर भी हुए जब्त : दीघा के प्रमुख सड़कों पर किये गये वाहनों की जांच में सात टीपर पर मानक क्षमता से अधिक बालू लदा हुआ पाया गया. इसे जब्त कर दीघा थाना को सुपूर्द कर दिया गया. नियमानुकूल जुर्माना की वसुली के पश्चात बालू लदे टीपरों को मुक्त किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >