पटना : आज से होगा न्यायिक सेवा का इंटरव्यू, चयन को 35 अंक जरूरी

पटना : 30वीं न्यायिक सेवा का साक्षात्कार सोमवार से शुरू होगा. बीपीएससी द्वारा आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा व अन्य परीक्षाओं में साक्षात्कार के लिए न्यूनतम क्वालीफाईंग अंक निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन न्यायिक सेवा परीक्षा में इस वर्ष से 35 अंक को न्यूनतम निर्धारित कर दिया गया है. इससे कम लाने वाले परीक्षार्थी को […]

पटना : 30वीं न्यायिक सेवा का साक्षात्कार सोमवार से शुरू होगा. बीपीएससी द्वारा आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा व अन्य परीक्षाओं में साक्षात्कार के लिए न्यूनतम क्वालीफाईंग अंक निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन न्यायिक सेवा परीक्षा में इस वर्ष से 35 अंक को न्यूनतम निर्धारित कर दिया गया है.
इससे कम लाने वाले परीक्षार्थी को ओवरऑल कट ऑफ (लिखित व साक्षात्कार मिला कर) से अधिक अंक लाने पर भी उसका चयन नहीं होगा. कॉल लेटर का पहला लॉट बीपीएससी ने अपने साइट पर अपलोड कर दिया है.
मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले जिन परीक्षार्थियों का 21 से 25 अक्तूबर तक साक्षात्कार होना है, वे अपना अनुक्रमांक डाल कर साइट से अपना इंटरव्यू लेटर प्राप्त कर सकते हैं. साक्षात्कार के लिए 1080 परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया है. लेकिन पहले लॉट में केवल 240 परीक्षार्थियों का ही इंटरव्यू लेटर साइट पर डाला गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >