एनओयू में सीबीसीएस होगा लागू

पटना : नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) में सत्र 2020 से च्वाॅइस फिलिंग क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) को लागू किया जायेगा. इसकी तैयारी शुरू हो गयी है. इसी के साथ ही एनओयू में वार्षिक परीक्षा का दौर भी समाप्त हो जायेगा. वर्तमान में जितनी परीक्षाएं होती है, उसके सीधे दोगुनी हो जायेगी. यूजीसी और राजभवन का भी […]

पटना : नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) में सत्र 2020 से च्वाॅइस फिलिंग क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) को लागू किया जायेगा. इसकी तैयारी शुरू हो गयी है. इसी के साथ ही एनओयू में वार्षिक परीक्षा का दौर भी समाप्त हो जायेगा. वर्तमान में जितनी परीक्षाएं होती है, उसके सीधे दोगुनी हो जायेगी.

यूजीसी और राजभवन का भी यह निर्देश है कि अगले सत्र तक सभी विश्वविद्यालयों को सीबीसीएस फॉलो करना है. विवि भी इसकी तैयारी कर रहा है. यही नहीं कोर्स स्ट्रक्चर भी पूरी तरह से बदल जायेगा. सेमेस्टर सिस्टम के अनुसार पढ़ाई शुरू होगी और इसके लिए स्डटी मेटेरियल भी उसी के अनुसार बनाया जायेगा.
उसे पूरी तरह से अपग्रेड किया जायेगा और सीबीसीएस के अनुसार ही बनाया जायेगा. इसकी तैयारी विवि में शुरू हो गयी है. वर्कशॉप आदि किये जा रहे हैं. वहीं, कोर्स मेटेरियल को तैयार करने को लेकर एक्सपर्ट की टीम भी लगायी गयी है.
अगले सत्र से विवि के द्वारा पढ़ाई शुरू कर दी जायेगी. एनओयू नैक की भी तैयारी कर रहा है. इसके लिए विवि में सुधार के काम किये जा रहे हैं. जल्द ही विवि के द्वारा नैक के लिए आवेदन किया जायेगा. एनओयू के परीक्षा रजिस्ट्रार एसपी सिन्हा ने बताया कि 2020 से एनओयू में सीबीसीएस लागू कर दिया जायेगा. इसके बाद से परीक्षाएं हरेक छह महीने पर सेमेस्टर सिस्टम से होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >