पटना :कीटों से 20 फीसदी फसल का नुकसान

पटना : कृषि विभाग के एक अनुमान के मुताबिक फसल उत्पादन की प्रक्रिया में प्रतिवर्ष फसलों में कीट-व्याधि के प्रकोप से लगभग 20 प्रतिशत फसल उत्पाद का नुकसान होता है, जिसके कारण किसानों को फसल का समुचित लाभ नहीं मिल पाता है. इस कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. कृषि मंत्री डा प्रेम कुमार ने […]

पटना : कृषि विभाग के एक अनुमान के मुताबिक फसल उत्पादन की प्रक्रिया में प्रतिवर्ष फसलों में कीट-व्याधि के प्रकोप से लगभग 20 प्रतिशत फसल उत्पाद का नुकसान होता है, जिसके कारण किसानों को फसल का समुचित लाभ नहीं मिल पाता है. इस कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है.
कृषि मंत्री डा प्रेम कुमार ने कहा कि कृषि विभाग इसको लेकर काफी गंभीर है. कीट-व्याधियों से फसलों का कम-से-कम नुकसान हो, इसके लिए व्यापक तौर पर एक ठोस कार्यक्रम तैयार करने के निदेश दिये गये हैं. फिलहाल विभाग की ओर से किसानों के बीच जागरूकता अभियान, किसान पाठशाला तथा बीज टीकाकरण के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. अभी हाल ही में कुछ स्थानों से एक बहुत ही खतरनाक कीट फॉल आर्मी वर्म के प्रकोप की भी सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके रोकथाम के लिए व्यापक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >