जदयू कार्यकर्ताओं को दिया गया स्नातक चुनाव का मंत्र

पटना : जदयू महानगर कंकड़बाग सेक्टर की बैठक में बुधवार को कार्यकर्ताओं को स्नातक चुनाव का मंत्र दिया गया. इसकी अध्यक्षता सेक्टर अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी ने की. बैठक के मुख्य अतिथि पटना महानगर अध्यक्ष अमर कुमार सिन्हा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर संबोधित किया. उन्होंने कहा कि चुनाव […]

पटना : जदयू महानगर कंकड़बाग सेक्टर की बैठक में बुधवार को कार्यकर्ताओं को स्नातक चुनाव का मंत्र दिया गया. इसकी अध्यक्षता सेक्टर अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी ने की. बैठक के मुख्य अतिथि पटना महानगर अध्यक्ष अमर कुमार सिन्हा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर संबोधित किया. उन्होंने कहा कि चुनाव में आवश्यक होता है कि हर मतदाता तक कैसे जनसंपर्क हो और उनके पास सही समय पर मतदाता पर्ची पुहंचे.

ज्यादा-से-ज्यादा स्नातक पास लोगों का मतदाता सूची में नाम दर्ज हो. इसका प्रयास करना पड़ेगा. इस दौरान कार्यकर्ताओं को बिहार विधान परिषद स्नातक चुनाव की मतदाता पर्ची बनवाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गयी. मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना महानगर जदयू के जिलाध्यक्ष अमर सिन्हा का स्वागत किया.
इस अवसर पर अवधेश प्रसाद सिन्हा, इजीनियर अशोक कुमार, मनोज निषाद, मुकेश ठाकुर, अभिषेक पटेल, अभिनीत सिन्हा, गजेंद्र सिंह सहितपार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >