गांधी मैदान-पटना साहिब नगर बस सेवा का रूट बदला

पटना : बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा मार्ग संख्या 555 पर संचालित पटना नगर बस सेवा के रूट में परिवर्तन किया गया है.एनएमसीएच, अगमकुआं और छोटी पहाड़ी के आस-पास के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए पटना नगर बस सेवा को इस रूट से जोड़ा गया है. 16 अक्तूबर से परिवर्तित रूट पर मार्ग […]

पटना : बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा मार्ग संख्या 555 पर संचालित पटना नगर बस सेवा के रूट में परिवर्तन किया गया है.एनएमसीएच, अगमकुआं और छोटी पहाड़ी के आस-पास के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए पटना नगर बस सेवा को इस रूट से जोड़ा गया है.
16 अक्तूबर से परिवर्तित रूट पर मार्ग संख्या 555 की नगर बस सेवा का परिचालन होगा. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि एनएमसीएच और अगमकुआं के यात्रियों की डिमांड पर नगर बस सेवा के रूट में बदलाव किया गया है. अब नगर बस सेवा से एनएमसीएच, अगमकुआं और छोटी पहाड़ी आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलित मिलेगी.
यह है रूट : बस बुधवार से गांधी मैदान-बिस्कोमान भवन- डाकबंगला चौराहा- पटना जंक्शन- राजेंद्र नगर टर्मिनल- शीतला मंदिर फ्लाई ओवर- छोटी पहाड़ी मोड़- टेंट सिटी मोड़ होते हुए पटना साहिब स्टेशन जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >