पटना सिटी : सजा विशेष दीवान, शबद कीर्तन से संगत निहाल

सद्भाव का प्रेरणास्रोत है गुरु महाराज का जीवन दर्शन पटना सिटी : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मंगलवार को सिख पंथ के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर विशेष दीवान का आयोजन किया गया. विशेष दीवान में गुरु महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने […]

सद्भाव का प्रेरणास्रोत है गुरु महाराज का जीवन दर्शन
पटना सिटी : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मंगलवार को सिख पंथ के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर विशेष दीवान का आयोजन किया गया.
विशेष दीवान में गुरु महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि सेवा व सद्भाव के प्रेरणास्रोत गुरु महाराज का जीवन दर्शन व आदर्श आचरण मानव समाज को प्रेरित करता है. गुरु महाराज का मानना था कि सेवा कार्य से जो पुण्य फल मिलता है, वही मनुष्य की वास्तविक पूंजी होती है. इसी वजह से गुरु महाराज ने सेवा को परमात्मा की भक्ति के साथ सामाजिक सद्भाव का माध्यम बनाया. इससे पहले बीते दो दिनों से चल रहे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ की समाप्ति हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >