पटना : जदयू ने डॉ अजय के बयानों को किया खारिज

पटना : जदयू ने अपने पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ अजय आलोक के सभी बयानों को खारिज कर दिया है. इस संबंध में जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बुधवार को कहा कि डाॅक्टर अजय आलोक द्वारा बार-बार जदयू नेता के रूप में दिये जा रहे बयान अनाधिकृत हैं. पार्टी प्रवक्ता के पद से उनके […]

पटना : जदयू ने अपने पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ अजय आलोक के सभी बयानों को खारिज कर दिया है. इस संबंध में जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बुधवार को कहा कि डाॅक्टर अजय आलोक द्वारा बार-बार जदयू नेता के रूप में दिये जा रहे बयान अनाधिकृत हैं. पार्टी प्रवक्ता के पद से उनके त्यागपत्र को बहुत पहले स्वीकार कर उन्हें पदमुक्त किया जा चुका है. ऐसी स्थिति में उनके किसी भी बयान का संज्ञान जदयू के अधिकारिक बयान के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए. पार्टी उनके सभी बयानों को खारिज करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >