स्वार्थ से आगे जनसेवा में कब बढ़ेंगे तेजस्वी : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि पटना के लोग जब पानी में डूब रहे थे तब तेजस्वी दिल्ली में मस्ती कर रहे थे. अब जब सरकार के प्रयास से जलजमाव से मुक्ति मिली है तब उपचुनाव उनको बिहार में खींचकर लाया है. स्वार्थ से आगे जनसेवा तक कब बढ़ेंगे? प्राकृतिक […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि पटना के लोग जब पानी में डूब रहे थे तब तेजस्वी दिल्ली में मस्ती कर रहे थे. अब जब सरकार के प्रयास से जलजमाव से मुक्ति मिली है तब उपचुनाव उनको बिहार में खींचकर लाया है. स्वार्थ से आगे जनसेवा तक कब बढ़ेंगे? प्राकृतिक आपदा पर सियासत करना कोई उनसे सीखे. ऐसी स्तरहीन राजनीति की उम्मीद केवल उनसे ही की जा सकती है.
संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी अब जलजमाव के इलाके में जायेंगे, क्योंकि उनको लोगों के जले पर नमक रगड़ने में अच्छा लगता है. बिहार की जनता इस जलन का जवाब उनको आने वाले दिनों में जरूर देगी. उन्होंने कहा कि तेजस्वी अब तक अपने सपनों की दुनिया से बाहर नहीं निकले हैं.खेल हो या राजनीति ईमानदारी बेहद जरूरी है लेकिन उनसे यह होता ही नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >