सामूहिक दुष्कर्म के बाद ईंट से कूच कर किशोरी की हत्या

मसौढ़ी : थाना के कररिया गांव में बीते मंगलवार की रात 15 वर्षीया किशोरी के साथ गांव व आसपास के युवकों ने घर में घुस सामूहिक दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद ईंट से कूच कर उसकी हत्या कर दी. इस बात की जानकारी बुधवार की सुबह उस वक्त हुई जब किशोरी की सहेली उसके घर […]

मसौढ़ी : थाना के कररिया गांव में बीते मंगलवार की रात 15 वर्षीया किशोरी के साथ गांव व आसपास के युवकों ने घर में घुस सामूहिक दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद ईंट से कूच कर उसकी हत्या कर दी.

इस बात की जानकारी बुधवार की सुबह उस वक्त हुई जब किशोरी की सहेली उसके घर पहुंची और दरवाजा बंद पाया. उसने दरवाजे से झांक कर देखा तो खून से लथपथ उसका शव पड़ा था. इसकी सूचना उसने आसपास के लोगों को दी. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़ा व आंगन में पड़े शव को देखा.
पुलिस अन्य मामलों की तरह शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने किशोरी की मां जो मायके गयी थी उसे व उसके दो भाई जो दिल्ली में रहते हैं आने व घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव नहीं उठने देने की बात पुलिस से कह हंगामा शुरू कर दिया. ग्रामीणों को आक्रामक देख पुलिस शांत हो गयी और कुछ ही देर में एसडीपीओ समेत अनुमंडल के धनरूआ, पीपरा, कादिरगंज, भगवानगंज पुलिस को भी बुला लिया.
इस बीच सिटी एसपी जितेंद्र कुमार व फॉरेंसिक व डाॅग स्क्वायड की भी टीम मौके पर पहुंच गयी. दोनों टीमों को करीब दो घंटे की जांच-पड़ताल में मृतका के कमरे से कुछ सामान व पड़ोसी के घर में रखी सीढ़ी जिसके सहारे बदमाश उसके घर में दाखिल हुए थे बरामद किया. इस बीच डाॅग स्क्वायड की टीम गांव के दो घरों में जाकर एक घर से जींस पैंट व दूसरे घर से धुला हुआ पैंट-शर्ट बरामद किया.
इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दें, जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जायेगा. इधर पुलिस उस वक्त तक घटना में शामिल दो बदमाशों को हिरासत में ले लिया था व दो बदमाशों के घर से महिला सदस्यों को हिरासत में ले लिया. जिसका प्रतिफल हुआ कि दोनों बदमाश भी पुलिस के हाथ लग गये. शाम होते-होते पुलिस घटना में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.
दुर्गापाठ करने किशोरी की मां गयी थी मायके
किशोरी पूजा कुमारी के पिता संजय साव का पूर्व में ही निधन हो चुका है. उसकी पांच अक्तूबर शनिवार को नौबतपुर थाना के गोनवा सदीशोपुर स्थित मायके चली गयी थी. उसके दो भाई दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में काम करते हैं. घर पर किशोरी व उसकी मां प्रमिला देवी ही रहती हैं. मौके पर मौजूद उसकी मां प्रमिला देवी फूट-फूट कर रो रही थी.
रिश्ते में चचेरा भाई मुख्य साजिशकर्ता
मृतका पूजा के घर के सटा है अंजनी का घर, जो मृतका के रिश्ते में चचेरा भाई है. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि घर में अकेली पूजा को देख गांव के शिव कुमार व देवानंद के अलावा पास स्थित टोला शीतलचक के धर्मवीर कुमार पूजा के साथ दुष्कर्म की योजना बनायी. अंजनी के घर में रखी बांस की सीढ़ी के सहारे मंगलवार की रात सभी किशोरी के घर में घुसे.
एसएसपी का क्या है कहना
पुलिस कार्रवाई के बीच बुधवार की शाम वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक भी मौके पर पहुंच गयीं. उन्होंने बताया कि पुलिस घटना को चुनौती के रूप में लिया था. वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करते हुए घटना के कुछ घंटे बाद ही इसमें शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि चारों बदमाशों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >