जलजमाव को लेकर एनडीए नेताओं में नहीं थम रहा वाक् युद्ध, गिरिराज बोले- ताली सरदार को तो गाली भी सरदार को

पटना : राजधानी पटना में जलजमाव को लेकर एनडीए नेताओं के बीच वार-पलटवार को दौर जारी है. एनडीए के दो प्रमुख दल बीजेपी और जेडीयू एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. अब केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने […]

पटना : राजधानी पटना में जलजमाव को लेकर एनडीए नेताओं के बीच वार-पलटवार को दौर जारी है. एनडीए के दो प्रमुख दल बीजेपी और जेडीयू एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. अब केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए हमला बोला है.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि ‘अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 साल से सत्ता में हैं, तो उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए.’ ‘निश्चित तौर पर, ताली सरदार को, तो गाल भी सरदार को. यही दुनिया की रीति है.’ साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ‘नशा सत्ता का हो, जमीन नजर न आता हो, आंख पर पर्दा और लोगों का दर्द सुनाई ना दे, तो सत्ता हमेशा सजग चौकीदार से ही सवाल पूछती है.’ साथ ही कहा कि ‘मेरा अपने क्षेत्र में होने का प्रमाण बेगूसराय की जनता, राजनीतिक शह से अंधे सरकार के अधिकारी दे सकते हैं. निष्ठुर-संवेदनहीनों से मुझे सर्टिफिकेट नहीं चाहिए.’

मालूम हो कि जेडीयू के विधान पार्षद डॉ रणवीर नंदन ने पटना में जलजमाव को लेकर बीजेपी के विधायकों और पटना की मेयर को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा था कि नगर विकास, स्वास्थ्य और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री को दल के विधायक ही जलजमाव के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. साथ ही कहा कि राजधानी की सभी सीटों पर बीजेपी के विधायक हैं. मेयर भी बीजेपी की हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >