वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मियों ने लगाया जाम, किया प्रदर्शन

पटना सिटी : आलमगंज थाना के गायघाट के समीप अशोक राजपथ को गुरुवार की सुबह नमामि गंगा के तहत कार्य करने वाले सफाई श्रमिकों ने पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर नाराज होकर सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया. दर्जनों की संख्या में सड़क पर उतरे महिला व पुरुषों का कहना है […]

पटना सिटी : आलमगंज थाना के गायघाट के समीप अशोक राजपथ को गुरुवार की सुबह नमामि गंगा के तहत कार्य करने वाले सफाई श्रमिकों ने पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर नाराज होकर सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया. दर्जनों की संख्या में सड़क पर उतरे महिला व पुरुषों का कहना है कि पांच माह से वेतन नहीं मिला है.

इस कारण से भुखमरी की स्थिति बन गयी है. पुलिस की ट्राॅली लगा व आगजनी करते हुए सड़क पर उतरे कर्मियों में साजो परवीन, संगीता देवी, डॉली देवी, कविता देवी समेत अन्य का कहना है कि पांच माह से दो पालियों में लगभग 80 की संख्या में कार्य कर रहे हैं, लेकिन वेतन नहीं दिया जा रहा है. इतना ही नहीं द्वितीय पाली में काम करने वालों को हटाया भी गया है.
इसी बात से नाराज होकर सड़क पर उतर आयीं. हालांकि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर मामले को शांत कराया और सड़क जाम हटवाया. सड़क जाम की वजह से गायघाट से गांधी मैदान व मालसलामी के बीच चलने वाले ऑटो व अन्य वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >