पटना : बीमारियों के फैलने की आशंका के मद्देनजर लिया फैसला, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, अस्पताल अलर्ट

पटना : राजधानी के हर इलाके में जलजमाव के होने वाली बीमारियों के मद्देनजर पटना जिले के सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं. जिन अस्पतालों में जलजमाव के कारण मरीज नहीं पहुंच पा रहे थे, उन्हें वैकल्पिक जगहों पर शुरू किया गया है और सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के लिए […]

पटना : राजधानी के हर इलाके में जलजमाव के होने वाली बीमारियों के मद्देनजर पटना जिले के सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं. जिन अस्पतालों में जलजमाव के कारण मरीज नहीं पहुंच पा रहे थे, उन्हें वैकल्पिक जगहों पर शुरू किया गया है और सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है. सिविल सर्जन आरके चौधरी ने बताया कि अब जलजमाव के बाद बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. इसके मद्देनजर यह फैसला लिया गया. लोग किसी भी समय अस्पताल में जा सकते हैं और सभी अस्पताल खुले रहकर सेवा देंगे. सभी आवश्यक दवाइयां और सुविधाएं रखी गयी हैं. हमारे पास दवाएं बैंक में भी रखी हुई हैं.
उन्होंने बताया कि चॉपर से जो भी राहत सामग्री बांटी जा रही है, उसमें जरूरी दवाइयां मसलन पारासिटामॉल, ओआरएस, ओंडेम, जिंक आदि दवाओं को एक पैकेट में बांध कर दिया जा रहा है. किसी भी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं संतोषप्रद नहीं रहने की स्थिति में सिविल सर्जन से 9470003600 नंबर पर बात कर सकते हैं. शहर के सभी 72 वार्डों में पानी सूखने के बाद 3000 बैग ब्लीचिंग पाउडर और 9000 बैग चूने का छिड़काव किया जायेगा. हालांकि आज से कदमकुआं से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शुरू होगा. सिविल सर्जन ने बताया कि पर्याप्त स्टॉक है.
मंगलवार को मिले 16 डेंगू रोगी, अब तक 545
पटना : मंगलवार को पीएमसीएच की वायरोलॉजी डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें पटना के 12 रोगी हैं, वहीं खगड़िया, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद और नालंदा से कुल एक-एक रोगी शामिल हैं. इसके साथ ही अब तक डेंगू से प्रभावितों की कुल संख्या इस सीजन में बढ़ कर 545 पहुंच गयी है.
पटना : राजेंद्र नगर, बहादुरपुर और सैदपुर तीसरे दिन भी डूबा अंधेरे में
पटना : लगातार तीन दिनों तक रूलाने के बाद मंगलवार की देर रात तक राजधानी के अधिकतर इलाकों में विद्युत आपूर्ति सुधर गयी. नाला रोड, दिनकर गोलंबर, आर्यकुमार रोड और जगत नारायण रोड जैसे इलाकों की बंद पड़ी बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू की गयी पर राजेंद्रनगर रोड नंबर छह और सात, बहादुरपुर, धनुष पुल के आसपास का क्षेत्र और सैदपुर तीसरे दिन भी अंधेरे में डूबा रहा. इससे 15-20 हजार की आबादी लगातार चौथे दिन भी पूरी तरह अंधेरे में डूबी रही.
विदित हो कि जलजमाव का स्तर छह-सात फुट तक पहुंचने और उसमें ग्राउंड फ्लोर की वायरिंग और मीटर डूबने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रख कर रविवार की दोपहर से पेसू ने इन इलाकों की बिजली को बंद कर रखा है. पेसू के जीएम दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि सैदपुर का संप हाउस जो पिदले दो दिनों से मोटर के ऊपर पानी आ जाने की वजह से बंद कर दिया गया था, उसको शाम चार बजे तक चालू कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >