पटना : 46 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध

उपचुनाव के लिए गुरुवार तक नामांकन पत्र वापसी करने की है अंतिम तिथि पटना : राज्य में विधानसभा उप चुनाव की पांच सीटों के लिए सभी दलीय उम्मीदवारों के साथ कुल 53 प्रत्याशियों में से 46 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये. मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गयी जिसमें सात प्रत्याशियों के […]

उपचुनाव के लिए गुरुवार तक नामांकन पत्र वापसी करने की है अंतिम तिथि
पटना : राज्य में विधानसभा उप चुनाव की पांच सीटों के लिए सभी दलीय उम्मीदवारों के साथ कुल 53 प्रत्याशियों में से 46 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये. मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गयी जिसमें सात प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द कर दिये गये. जांच के बाद सर्वाधिक 14 प्रत्याशी नाथ नगर विस के मैदान में बच गये हैं.
इस क्षेत्र से कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था. दरौंदा विस में सभी 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाये गये. सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में नामांकन करनेवाले नौ प्रत्याशियों में आठ के नामांकन पत्र भी वैध पाये गये. बेलहर विधानसभा क्षेत्र के दो प्रत्याशियों का नामांकन पत्र रद्द हो गया . अब यहां चार प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं.
किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करनेवाले सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये हैं. विधानसभा उप चुनाव में एनडीए और महागठबंधन की ओर से नामांकन करनेवाले सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये हैं. नामांकन पत्र की वापसी की अंतिम तिथि गुरुवार निर्धारित की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >