पटना : ओमप्रकाश ने कहा अजय सिंह हुए जदयू उम्मीदवार तो खुलकर करेंगे विरोध

पटना : सीवान जिले के दरौंदा विस सीट को लेकर भाजपा व जदयू में ठन गयी है. जदयू पहले ही यहां से बाहुबली अजय सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. इससे भाजपा के आलाकमान स्तर के कुछ नेताओं को अजय सिंह का नाम नागवार गुजर रहा है. सीवान के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव […]

पटना : सीवान जिले के दरौंदा विस सीट को लेकर भाजपा व जदयू में ठन गयी है. जदयू पहले ही यहां से बाहुबली अजय सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. इससे भाजपा के आलाकमान स्तर के कुछ नेताओं को अजय सिंह का नाम नागवार गुजर रहा है. सीवान के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव अजय सिंह के नाम का पहले भी विरोध कर चुके हैं.
उन्होंने कहा कि अगर अजय सिंह चुनाव लड़ते हैं, तो वे खुलकर विरोध करेंगे. उन पर दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमा दर्ज है, फिर भी उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है. उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि क्या किसी की पत्नी के सांसद बनने से उसके तमाम अपराध धूल जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >