फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ के खानकाह मुहल्ला निवासी स्व लल्लू शाह के छोटे पुत्र मशरुल हक उर्फ आबसार कादरी उर्फ अफसर की तलाश में पहुंची नोएडा की क्राइम ब्रांच की टीम उसके नाम- पता का सत्यापन करके बैरंग लौट गयी.फुलवारीशरीफ पुलिस की मानें तो नोएडा में हुए एक हत्याकांड में भी पुलिस को अफसर की तलाश है.
फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है ‘अफसर’, नोएडा पुलिस लौटी
फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ के खानकाह मुहल्ला निवासी स्व लल्लू शाह के छोटे पुत्र मशरुल हक उर्फ आबसार कादरी उर्फ अफसर की तलाश में पहुंची नोएडा की क्राइम ब्रांच की टीम उसके नाम- पता का सत्यापन करके बैरंग लौट गयी.फुलवारीशरीफ पुलिस की मानें तो नोएडा में हुए एक हत्याकांड में भी पुलिस को अफसर की तलाश […]

नोएडा की क्राइम ब्रांच जब खानकाह मुहल्ले में अफसर को खोजने पहुंची तो मुहल्ले वाले व परिजन यह विश्वास नहीं कर पा रहे थे कि अफसर और उसके दोस्तों ने नौकरी दिलाने के नाम पर 350 करोड़ रुपये की ठगी कर ली है. जानकारों के अनुसार एक सिगरेट पीने के लिए दोस्तों के सामने हाथ फैलाने वाला मासूम चेहरा वाला अफसर इतना बड़ा ठगी मामले में शामिल कैसे हुआ.
अफसर पिछले कुछ वर्षों से अचानक इलाके से गायब जरूर है जो शादी में भी अपने घर नहीं पहुंचा.पढ़ाई पूरी करने के बाद निजी स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ाने का कुछ महीनों तक काम करने वाला अफसर कहां है इसका पता उसके परिजनों को भी नहीं मालूम था.
फुलवारीशरीफ इंस्पेक्टर रफिकुर रहमान ने बताया कि ठगी के मामले के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है.अफसर को नोएडा में हुई हत्या के मामले में वहां की पुलिस उसके नाम- पता का सत्यापन करने आयी थी.पुलिस के पास उसकी गिरफ्तारी का वारंट तक नहीं था. बता दें कि दिल्ली मुंबई, ,बेंगलुरु व नोएडा से हजारों लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर और मेडिकल , इंजीनियरिंग ,एमबीए समेत अन्य कोर्स में दाखिले के नाम पर 350 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है.
नोएडा की क्राइम ब्रांच की टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने बताया कि फुलवारी के मिलकियाना के रहने वाले स्व इसरारूल हक उर्फ लल्लू मियां के छोटे बेटे मशरुल हक उर्फ आबसार कादरी उर्फ अफसर पर आरोप है कि करीब हजारों लोगों से 350 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है.