पटना : धक्का देकर स्टार्ट करनी पड़ी एंबुलेंस

पटना : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कारकेड में लगायी गयी एंबुलेंस कारकेड में शामिल होने से पहले ही खराब हो गयी. उसको जब तक धक्का देकर स्टार्ट किया गया, तब तक कारकेड निकल चुकी थी. दरअसल राजनाथ सिंह रविवार को धारा 370 खत्म किये जाने पर श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पहुंचे थे. कार्यक्रम के […]

पटना : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कारकेड में लगायी गयी एंबुलेंस कारकेड में शामिल होने से पहले ही खराब हो गयी. उसको जब तक धक्का देकर स्टार्ट किया गया, तब तक कारकेड निकल चुकी थी. दरअसल राजनाथ सिंह रविवार को धारा 370 खत्म किये जाने पर श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पहुंचे थे.
कार्यक्रम के बाद जब उनका काफिला स्टेट गेस्ट हाउस के लिए निकलने लगा तो उनके कारकेड में शामिल एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई. बगैर एंबुलेंस के ही राजनाथ सिंह का काफिला एयरपोर्ट पहुंचा. हालांकि जिला परिवहन कार्यालय और सिविल कार्यालय ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया. सिविल सर्जन ने कहा कितैनात डॉक्टरों ने उनको ऐसी कोई सूचना नहीं दी है. एमभीआइ ने कहा कि कारकेड में बिलकुल नयी एंबुलेंस लगायी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >