पटना : वार्ता असफल, 26-27 को होगी बैंकों में हड़ताल

पटना : बैंक हड़ताल के मुद्दे पर गुरुवार को केंद्रीय श्रमायुक्त द्वारा दिल्ली में बुलायी गयी बैठक बैंकिंग प्रभाग और आइबीए प्रतिनिधियों के नकारात्मक रवैये के काारण असफल हो गयी. इसके कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और ग्रामीण बैंक के अधिकारी संगठन 26-27 सितंबर की हड़ताल पर रहने का निर्णय पर अडिग हैं. इसकी जानकारी […]

पटना : बैंक हड़ताल के मुद्दे पर गुरुवार को केंद्रीय श्रमायुक्त द्वारा दिल्ली में बुलायी गयी बैठक बैंकिंग प्रभाग और आइबीए प्रतिनिधियों के नकारात्मक रवैये के काारण असफल हो गयी.
इसके कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और ग्रामीण बैंक के अधिकारी संगठन 26-27 सितंबर की हड़ताल पर रहने का निर्णय पर अडिग हैं. इसकी जानकारी देते हुए आॅल इंडिया ग्रामीण बैंक आॅफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव डी एन त्रिबेदी ने गुरुवार को नयी दिल्ली से बताया कि बातचीत के क्रम में बैंकों के विलय स्थगित करने, शीघ्र अपेक्षित वेतन पुनरीक्षण, पांच दिनों का बैंकिंग सप्ताह, फैमली पेंशन में वृद्धि व रिजर्व बैंक की तरह पेंशन अपडेशन के साथ ही ग्रामीण बैंकों के लिये जारी पेंशन रेगुलेशन 2018 के लागू किये जाने संबंधी मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई. लेकिन कोई सकारात्मक समझौता नहीं होने के कारण सार्वजनिक क्षेत्र व ग्रामीण बैंकों में 26-27 को हड़ताल होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >