डयूटी से गायब सूबे के 137 डाक्टरों पर िशकंजा

पटना : स्वास्थ्य विभाग ने एमसीआइ टीम के निरीक्षण के दौरान डयूटी से गायब पाये गये मेडिकल कॉलेजों के सीनियर डाक्टरों की एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिये हैं. कुल 137 चिकित्सक शिक्षकों पर कार्रवाई का आदेश दिया है. एमसीआइ टीम द्वारा राज्य के मेडिकल कॉलेजों का सात बार किये गये औचक निरीक्षण में […]

पटना : स्वास्थ्य विभाग ने एमसीआइ टीम के निरीक्षण के दौरान डयूटी से गायब पाये गये मेडिकल कॉलेजों के सीनियर डाक्टरों की एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिये हैं. कुल 137 चिकित्सक शिक्षकों पर कार्रवाई का आदेश दिया है.

एमसीआइ टीम द्वारा राज्य के मेडिकल कॉलेजों का सात बार किये गये औचक निरीक्षण में कुल 137 चिकित्सक अनुपस्थित पाये गये हैं. ड्यूटी से अनुपस्थित नौ प्रोफेसर, 14 एसोसिएट प्रोफेसर और तीन असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ 75 सीनियर रेजीडेंट और 36 जूनियर रेजिडेंट चिकित्सक शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >