दो बड़े लोकतांत्रिक देशों के संबंध होंगे प्रगाढ़ : सुशील मोदी

पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि अमेरिका के ह्यूस्टन में 22 सितंबर को ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम आयोजित होगा. इसमें पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शामिल होने से अमेरिका में बसे भारतीय समुदाय के लोगों का विदेशी भूमि पर मान बढ़ेगा और दो बड़े लोकतांत्रिक देशों के […]

पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि अमेरिका के ह्यूस्टन में 22 सितंबर को ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम आयोजित होगा.
इसमें पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शामिल होने से अमेरिका में बसे भारतीय समुदाय के लोगों का विदेशी भूमि पर मान बढ़ेगा और दो बड़े लोकतांत्रिक देशों के संबंध कई स्तरों पर प्रगाढ़ होंगे.
यह कार्यक्रम अमेरिकी समाज और अर्थव्यवस्था में भारतवंशियों के योगदान को महिमामंडित करने वाला होगा. प्रवासी भारतीयों के भारत में निवेश को भी इससे प्रोत्साहन भी मिलेगा. प्रियंका गांधी और कपिल सिब्बल को प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम में भी बुराई क्यों नजर आती है.
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि भाजपा ने संसदीय चुनाव के संकल्प पत्र में स्पषट कहा था कि पार्टी को यदि दोबारा सरकार बनाने का मौका मिला, तो जम्मू-कश्मीर को धारा-370 से और 10 करोड़ मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की कुप्रथा से मुक्ति दिलायी जाएगी. सरकार ने 100 दिनों के भीतर ये दोनों ऐतिहासिक संकल्प पूरे कर लोगों का दिल जीत लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >