पटना : वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण तैयार करने का काम राज्य में शुरू हो गया है. इसके तहत 18 से 20 सितंबर तक विभिन्न विभागों के साथ मुख्य सचिवालय के सभागार में बैठकें होंगी. वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ की अध्यक्षता में आयोजित इन बैठकों में अलग-अलग दिन विभिन्न विभागों के साथ चर्चा होगी.
सभी विभागों को कई बिन्दुओं पर सितंबर महीने के अंत तक निर्धारित फॉर्मेट में भरकर जमा करने के लिए कहा गया है. 18 सितंबर को जीविका, कॉम्फेड, पंचायती राज आिद की बैठक होगी. 19 सितंबर को स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आिद िवभाग की बैठक होगी. जबकि, 20 सितंबर को इंडियन ऑयल, ब्रेडा, नगर विकास, योजना, पशु एवं मत्स्य संसाधन, सहकारिता आिद िवभाग की बैठक होगी.
