पटना सिटी : आलमगंज थाना पुलिस ने गायघाट गांधी सेतु के समीप में वाहन चेकिंग के दरम्यान नैनो कार में अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. साथ ही शराब व कार को भी जब्त कर लिया गया.
थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कार में काफी मात्रा में शराब ले जायी जा रही है. इसके बाद वाहनों की चेकिंग क्विक मोबाइल के सहयोग से शुरू की गयी. वाहन चेकिंग के दरम्यान जब ब्लू रंग की नैनो कार आयी, तो उसे रोका गया.इसमें साढ़े सात सौ एमएल की 15 बोतल व 375 एमएल की 312 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी.
साथ ही कार को जब्त करते हुए उसमें सवार रामकृष्ण नगर थाना के वैमन टोली निवासी पंकज कुमार गुप्ता व नया चक रोड नंबर तीन के रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा भी कुछ देसी शराब भी जब्त की गयी.
