पटना : 12 लाख लूटकांड से जुड़ रहे बिल्डर को गोली मारने वाले लोगों के तार

पटना : कदमकुआं थाना क्षेत्र में बिल्डर जितेंद्र कुमार को गोली मारने वाले अपराधी साहेब के तार पटना जंक्शन गोलंबर के समीप हुए स्वर्ण व्यवसायी के कर्मी गोकुल से हुए 12 लाख के लूटकांड से जुड़ रहे हैं. यह बात सामने आ रही है कि साहेब के गिरोह ने 12 लाख की लूट की थी. […]

पटना : कदमकुआं थाना क्षेत्र में बिल्डर जितेंद्र कुमार को गोली मारने वाले अपराधी साहेब के तार पटना जंक्शन गोलंबर के समीप हुए स्वर्ण व्यवसायी के कर्मी गोकुल से हुए 12 लाख के लूटकांड से जुड़ रहे हैं. यह बात सामने आ रही है कि साहेब के गिरोह ने 12 लाख की लूट की थी. यह संभावना इसलिए जतायी जा रही है कि साहेब के पास से जिस कलर की एफजेड बाइक जब्त की गयी है.

उसी तरह की एफजेड बाइक से 12 लाख की लूट को अंजाम दिया गया था. स्टेशन गोलंबर पर लगे सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज से पुलिस यह जान गयी थी कि एफजेड बाइक से ही घटना को अंजाम दिया गया है.
हालांकि, रात होने से बाइक का नंबर और युवकों की पहचान नहीं हो पायी थी. फिलहाल इस मामले में पुलिस को स्पष्ट कारण नहीं मिल पाया है. सिटी एसपी मध्य विनय कुमार तिवारी ने बताया कि आशंका जतायी जा रही है कि जमीन या रुपयों के लेन-देने के विवाद के बाद यह घटना हुई है. विदित हो कि जितेंद्र को गोली मार कर भागने के क्रम में साहेब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >