एलपीजी का बैकलॉग 11 दिन पहुंचा, लाखों उपभोक्ता परेशान

पटना : एलपीजी सिलिंडर का बैकलॉग 11 दिन तक पहुंच गया है. इससे पटना जिले के लाखों एलपीजी उभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यह हाल कमोबेश तीनों सार्वजनिक तेल कंपनियों के उपभोक्ताओं के साथ है.सबसे अधिक परेशानी भारत पेट्रोलियम के उपभोक्ताओं को हो रही है. पटना जिले में इंडियन ऑयल, भारत […]

पटना : एलपीजी सिलिंडर का बैकलॉग 11 दिन तक पहुंच गया है. इससे पटना जिले के लाखों एलपीजी उभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यह हाल कमोबेश तीनों सार्वजनिक तेल कंपनियों के उपभोक्ताओं के साथ है.सबसे अधिक परेशानी भारत पेट्रोलियम के उपभोक्ताओं को हो रही है. पटना जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 76 एलपीजी वितरक हैं, जिनके माध्यम से हर दिन लगभग 30 हजार सिलिंडर की सप्लाइ उपभोक्ताओं को की जाती है. मिली जानकारी के अनुसार बैकलॉग बढ़ने के पीछे बरसात के कारण ग्रामीण इलाके में एलपीजी की मांग बढ़ना है.

साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत अधिक-से-अधिक उपभोक्ता बनाने का दबाव वितरक पर है. इसके कारण भी बैकलॉग बढ़ गया है. इसके अलावा भाड़ा को लेकर कंपनी और ट्रक मालिकों के बीच विवाद चल रहा है, जिसके कारण कुछ ट्रक मालिक प्लांट से सिलिंडर का उठाव नहीं कर रहे हैं. इसके कारण भी बैकलॉग पिछले कुछ दिनों से बढ़ गया है.
धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है. पिछले सप्ताह अधिक बैकलॉग हो गया था. इसलिए उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है.
-डॉ रामनरेश सिन्हा, महासचिव, बिहार एलपीजी वितरक संघ
पिछले दिनों बैकलॉग की समस्या थी, लेकिन धीरे- धीरे इसमें काफी सुधार हुआ है. इसके लिए प्लांट को निर्धारित समय से अधिक चलाया जा रहा है. फतुहा प्लांट से हर दिन 110 ट्रकों की सप्लाइ हो रही है.
-मौलिक कपाड़िया, भारत पेट्रोलियम के ट्रेटरी मैनेजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >