पटना : 25 दुकानों से 2000 का पान मसाला जब्त

पटना : खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी के अलग-अलग हिस्से में मंगलवार को भी पान मसाला बेचने वाले दुकानों में छापेमारी की. इस दौरान कुल 25 दुकानों से दो हजार रुपये का पान मसाला जब्त किया गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि गांधी मैदान, डाकबंगला, कोतवाली थाना, हड़ताली मोड़, बोरिंग रोड, एसके […]

पटना : खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी के अलग-अलग हिस्से में मंगलवार को भी पान मसाला बेचने वाले दुकानों में छापेमारी की. इस दौरान कुल 25 दुकानों से दो हजार रुपये का पान मसाला जब्त किया गया.
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि गांधी मैदान, डाकबंगला, कोतवाली थाना, हड़ताली मोड़, बोरिंग रोड, एसके पुरी और पाटलिपुत्र कॉलोनी में छापेमारी के बाद पान मसालों को जला दिया गया. इसके साथ ही इस दौरान पब्लिक प्लेस पर धूम्रपान करने के कारण 3450 रुपये का फाइन भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >