पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि दिग्विजय सिंह को कांग्रेस से निकाल देना चाहिए. इसकी वह मांग करते हैं. हिन्दू समाज के खिलाफ जहर उगलने के लिए कुख्यात इस कांग्रेसी नेता ने फिर एक बार हिन्दुओं को आतंकी और आइएसआइ का एजेंट बताया है.
यह सरासर देश के बहुसंख्यक समाज का अपमान है. वह कोई साधारण नेता नहीं हैं, बल्कि गांधी परिवार के खासमखास सिपहसालारों में एक हैं. यहां तक कि इन्हें राहुल गांधी का राजनीतिक गुरु भी कहा जाता है. ये वही नेता हैं, जो ओसामा और हाफीज सईद जैसे कुख्यात आतंकियों को ‘जी’ और ‘साहब’ कहते हैं. पंरतु राष्ट्रवादी विचारधारा रखने वाले इनकी निगाह में आतंकी होते हैं.
