पटना : ड्राइ फ्रूट्स के भाव में 30% से अधिक का इजाफा

पटना : त्यौहारी सीजन शुरू हाेने से पहले ही ड्राइ फ्रूट्स के भाव में उछाल आ गया है. अधिक मुनाफा कमाने के लिए थोक कारोबारी गोदाम में डंप कर ड्राइ फ्रूट्स के कुछ आइटम की कीमत में इजाफा कर दी है. इसका असर खुदरा कारोबार पर पड़ा. पिछले एक माह में ड्राइ फ्रूट्स के भाव […]

पटना : त्यौहारी सीजन शुरू हाेने से पहले ही ड्राइ फ्रूट्स के भाव में उछाल आ गया है. अधिक मुनाफा कमाने के लिए थोक कारोबारी गोदाम में डंप कर ड्राइ फ्रूट्स के कुछ आइटम की कीमत में इजाफा कर दी है. इसका असर खुदरा कारोबार पर पड़ा. पिछले एक माह में ड्राइ फ्रूट्स के भाव में तीस फीसदी से अधिक का उछाल आ चुका है.
ग्राहकों को पहले से ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं. दुकानदार भारत-पाक तनाव और आयत शुल्क में बढ़ोतरी को वजह बता रहे है. खुदरा किराना स्टोर के मालिकों ने बताया कि ड्राइ फ्रूट्स ऊंचे भाव में मिल रहा है तो उसे महंगे दाम पर बेचना मेरी मजबूरी है. बिहार राज्य खुदरा विक्रेता महासंघ के महासचिव रमेश चंद्र तलरेजा ने बताया कि पाकिस्तान से आवक बंद होने से सामान महंगा हो गया है.
पाकिस्तान से छुहारा, सेंधा नमक आदि अपने देश में आयात की जाती है. पाक ने इन सामान को रोक दिया है. इसके अलावा आयात शुल्क बढ़ने के कारण भी ड्राइ फ्रूट्स की कीमत में इजाफा हुआ है. दुकानदारों की माने तो आने वाले दिनों में कुछ आइटम के दाम में इजाफा हो सकता है.
एक नजर में कीमत
छुहारा 50- 300
किशमिश 300- 400
काजू 800- 900
बादाम गिरी 800- 1000
अखरोट 1000- 1600
मखाना 600-700
अंजीर 700- 800

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >