पटना : लालू प्रसाद को मिले बेहतर चिकित्सा व जमानत : जीतन राम मांझी

पटना : पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने की अपील की है. साथ ही केंद्र सरकार से खराब तबीयत को देखते हुए बेल देने की भी अपील की है. इसके अलावा रविवार को बयान जारी कर मांझी ने कहा कि एनआरसी के नाम पर बीते […]

पटना : पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने की अपील की है. साथ ही केंद्र सरकार से खराब तबीयत को देखते हुए बेल देने की भी अपील की है.
इसके अलावा रविवार को बयान जारी कर मांझी ने कहा कि एनआरसी के नाम पर बीते चार वर्षों में 1288 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं. लेकिन, 19 लाख से अधिक जनता को नेशनल रजिस्टर्ड ऑफ सिटीजन से बाहर कर दिया गया. जबकि, इसमें कई भारतीय भी हैं.
मांझी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि एक खास वर्ग के गरीबों को देश से बाहर निकालने की योजना बनायी जा रही है. मांझी ने कहा कि 6 वर्षों में अब तक के सबसे नीचे जीडीपी का स्तर का जाना, यह बताता है कि केंद्र सरकार की अर्थव्यवस्था की पॉलिसी पूरी तरह चरमरा गयी है. जिसके कारण जनता को महंगाई का बोझ झेलना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >