प्रेमी संग घर छोड़ फरार हुई दो बच्चों की मां को पुलिस ने किया बरामद

पटना : बिहारमें पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र के आभरणचक गांव से प्रेमी संग भागी दो बच्चों की मां को पुलिस ने प्रेमी के साथ बरामद कर लिया. बताया जाता है कि नौबतपुर अभरणचक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला की शादी पांच साल पहले पुनपुन निवासी मुकेश कुमार के साथ हुई थी. […]

पटना : बिहारमें पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र के आभरणचक गांव से प्रेमी संग भागी दो बच्चों की मां को पुलिस ने प्रेमी के साथ बरामद कर लिया. बताया जाता है कि नौबतपुर अभरणचक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला की शादी पांच साल पहले पुनपुन निवासी मुकेश कुमार के साथ हुई थी. इस बीच महिला को दो बच्चे हुए.

वहीं पुनपुन में बंधन बैंक में कार्यरत बख्तियारपुर के रहने वाले संदीप कुमार शर्मा नामक युवक से महिला का स्वयं सहायता समूह ग्रुप में जुड़ने के बाद पैसा लेन-देन के क्रम में प्रेम हो गया. इसी बीच महिला अपने प्रेमी संदीप कुमार शर्मा के साथ घर छोड़कर फरार हो गयी. महिला की बहन ने नौबतपुर थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. नौबतपुर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को बरामद कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >