पटना : जज की गाड़ी में मारी टक्कर हंगामा, दो युवक हिरासत में

पटना : शास्त्री नगर थाने के बेली रोड ऑफिसर क्वार्टर के घर के सामने एक हाइकोर्ट के जज की गाड़ी में होंडा सिटी कार ने टक्कर मार दी. घटना के बाद जज के अंगरक्षक ने विरोध किया तो युवक उलझ गये. युवकों का आरोप है कि अंगरक्षक ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था. इसके बाद […]

पटना : शास्त्री नगर थाने के बेली रोड ऑफिसर क्वार्टर के घर के सामने एक हाइकोर्ट के जज की गाड़ी में होंडा सिटी कार ने टक्कर मार दी. घटना के बाद जज के अंगरक्षक ने विरोध किया तो युवक उलझ गये. युवकों का आरोप है कि अंगरक्षक ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था. इसके बाद युवकों ने हंगामाशुरू कर दिया और अपने साथियों को भी बुला लिया. इसके बाद जज के घर के सामने हंगामा करने लगे. इसी बीच जज ने डीजीपी को फोन कर दिया. इसके बाद डीजीपी भी पहुंच गये.
इसके बाद एसएसपी सह सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव कुमार, सिटीएसपी मध्य विनय कुमार तिवारी, सचिवालय डीएसपी राजेश सिंह प्रभाकर समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौकेपर पहुंच गये. पुलिस ने घटनास्थल से होंडा सिटी कार समेत दो गाड़ी को जब्त करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है. ये दोनों आशियाना केरहने वाले हैं. उन दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है. सिटी एसपी मध्य विनय कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >