आधी रात हटा ली गयी अनंत सिंह की सुरक्षा

पटना : एके-47 हथियार रखने के मामले में बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. विधायक के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. शनिवार देर रात पुलिस जब अनंत सिंह को गिरफ्तार करने उनके सरकारी आवास पहुंची तो वे भाग चुके थे. इसके बाद पुलिस ने उनके सुरक्षा में […]

पटना : एके-47 हथियार रखने के मामले में बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. विधायक के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. शनिवार देर रात पुलिस जब अनंत सिंह को गिरफ्तार करने उनके सरकारी आवास पहुंची तो वे भाग चुके थे.
इसके बाद पुलिस ने उनके सुरक्षा में लगे चार सरकारी सुरक्षा गार्डों को भी आधी रात को ही हटा दिया गया है. सिटी एसपी मध्य विनय कुमार तिवारी ने फरारी की पुष्टि के बाद कहा कि पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा वापस ले ली है. पुलिस की मानें तो अगर विधायक गिरफ्तार नहीं होते हैं तो सरकारी स्तर पर दी जाने वाली अन्य सुविधाएं भी आगे हटायी जा सकती हैं. पुलिस निजी सुरक्षा गार्डों की तलाशी भी कर रही है, ताकि अनंत सिंह का पता लगाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >