पटना कॉलेज का दीक्षांत समारोह कल कक्षाएं रहेंगी स्थगित

पटना : पटना कॉलेज का कंवोकेशन 19 अगस्त को व्हीलर सीनेट हॉल में होगा. प्राचार्य प्रो आरएस आर्या ने बताया कि कंवोकेशन की सारी तैयारी की जा चुकी है. सुबह से ही सभी शिक्षक और कर्मचारी सीनेट हॉल में मौजूद रहेंगे. सत्र 2016-18 के कुल छह सौ जनरल और करीब 180 वोकेशनल कोर्स के छात्रों […]

पटना : पटना कॉलेज का कंवोकेशन 19 अगस्त को व्हीलर सीनेट हॉल में होगा. प्राचार्य प्रो आरएस आर्या ने बताया कि कंवोकेशन की सारी तैयारी की जा चुकी है. सुबह से ही सभी शिक्षक और कर्मचारी सीनेट हॉल में मौजूद रहेंगे. सत्र 2016-18 के कुल छह सौ जनरल और करीब 180 वोकेशनल कोर्स के छात्रों को डिग्री जारी की जायेगी. इसमें से करीब दौ सौ छात्र ऑन स्पॉट डिग्री समारोह में लेंगे. बाकी के छात्रों को डिग्री कॉलेज में रख दी जायेगी. वे अपनी सुविधा अनुसार आकर ले सकते हैं.
टॉपर्स को गोल्ड मेडल समारोह में नहीं दिया जायेगा, क्योंकि इन्हें पटना विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में एक अक्तूबर को गोल्ड मेडल विवि की ओर से प्रदान किया जायेगा. इस दिन सारी कक्षाएं स्थगित रहेंगी. कार्यक्रम दोपहर एक से तीन बजे के बीच होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो रास बिहारी सिंह करेंगे. दीक्षांत भाषण कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र व पूर्व आइएएस सुधीर कुमार राकेश देंगे. कंवोकेशन की तैयारी को लेकर सभी को गाइडलाइन दे
दिये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >