पटना : 17 अगस्त से बंद होगी हड़ताली मोड़ क्रॉसिंग

पटना : 17 अगस्त से हड़ताली मोड़ क्रॉसिंग को बंद कर दिया जायेगा और वाहनों का परिचालन यू टर्न के माध्यम से होगा. ट्रैफिक एसपी अजय कुमार पांडेय ने कहा कि बोरिंग रोड व बेली रोड से दारोगा राय पथ की ओर जाने वाले वाहन हाइकोर्ट मोड़ से पहले बिहार म्यूजियम के सामने बने यू […]

पटना : 17 अगस्त से हड़ताली मोड़ क्रॉसिंग को बंद कर दिया जायेगा और वाहनों का परिचालन यू टर्न के माध्यम से होगा. ट्रैफिक एसपी अजय कुमार पांडेय ने कहा कि बोरिंग रोड व बेली रोड से दारोगा राय पथ की ओर जाने वाले वाहन हाइकोर्ट मोड़ से पहले बिहार म्यूजियम के सामने बने यू टर्न से मुड़ कर जायेंगे,

जबकि दारोगा राय पथ से बोरिंग रोड व बेली रोड की ओर जाने वाले वाहन पुनाईचक गुमटी की ओर बढ़ कर विकास भवन के सामने बने यू टर्न से होकर जायेंगे. इसके लिए यूटर्न के सामने साइनेज लगाये गये है और पूरे पथ पर इनका विस्तार किया जायेगा. ट्रैफिक एसपी ने कहा कि इनसे संबंधित कार्य अब 15 अगस्त के बाद ही होगा.
16 से शुरू होगा वैशाली व दिनकर गोलंबर को छोटा करने का काम
पटना . 16 अगस्त से वैशाली व दिनकर गोलंबर की छोटा करने का काम शुरू होगा. पथ निर्माण विभाग के नूतन राजधानी पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इन दोनों गोलंबरों के बहुत बड़े होने की वजह से इनमें पहले हाथ लगाया जायेगा.
इन दोनों गोलंबरों की त्रिज्या वर्तमान में चार मीटर है जिसे छोटा कर तीन मीटर किया जायेगा. इससे इनकी गोलाई घट कर लगभग आधी रह जायेगी. इन दोनों गोलंबरों को छोटा करने में तीन-चार दिन लगेंगे. इनके छोटा होने से जानेवाले लोगों को बहुत सुविधा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >