विद्युत कार्यालय के रिकाॅर्ड रूम में लगी आग

पटना सिटी : बहादुरपुर थाना क्षेत्र की कुम्हरार गुमटी के समीप स्थित गुलजारबाग विद्युत प्रमंडल कार्यालय के स्टोर रूम में पुरानी बिलिंग रिकाॅर्ड में शनिवार की शाम लगभग आठ बजे आग लग गयी. अगलगी का कारण स्पष्ट नहीं है. आग की प्रचंड लपटों को काबू में करने के लिए मौके पर एक बड़ी दमकल यूनिट […]

पटना सिटी : बहादुरपुर थाना क्षेत्र की कुम्हरार गुमटी के समीप स्थित गुलजारबाग विद्युत प्रमंडल कार्यालय के स्टोर रूम में पुरानी बिलिंग रिकाॅर्ड में शनिवार की शाम लगभग आठ बजे आग लग गयी. अगलगी का कारण स्पष्ट नहीं है.

आग की प्रचंड लपटों को काबू में करने के लिए मौके पर एक बड़ी दमकल यूनिट पहुंची. कार्यपालक अभियंता पुष्कर कुमार ने बताया कि मैन्यूल बिलिंग का काम जब होता था,उस समय का रजिस्टर उसमें रखा हुआ था. स्टोर रूम हमेशा बंद रहता है. ऐसे में उसमें आग कैसे लगी यह नहीं कह सकते हैं.
इस मामले में जांच पड़ताल की जायेगी. फायर कर्मियों ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद एक यूनिट वहां आग बुझाने को पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इसकी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. जिस समय यह घटना घटी, उस समय कार्यालय बंद हो गया था.
आसपास के लोगों ने तेज लपट व धुआं को देख कर इसकी सूचना कर्मियों व फायर ब्रगेड को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची फायर यूनिट ने आग को बुझाया. आग की लपट की वजह से उस भवन में संचालित अन्य निजी कार्यालय में भी अफरा-तफरी की स्थिति मच गयी थी. अधिकारियों व फायर कर्मियों ने संभावना जतायी है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आगलगी की घटना हुई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >